अब प्रवासियों को पर्यटन विभाग जोड़ेगा स्वरोजगार से…

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी में अपने गांव लौटे उत्तराखण्ड प्रवासियों को गांव में रहकर पर्यटन स्वरोजगार को अपनी आर्थिकी का जरिया बनने के लिये पर्यटन विभाग इन दिनों प्रवासियों को प्रेरित कर रहा है। पर्यटन विभाग आनलाईन वीडियों काॅनफरेंसिंग के जरिये प्रवासियों से सम्पर्क साध कर प्रवासियों से पर्यटन स्वरोजागार के फीडबैक लेकर ये जानने के प्रयास कर रहा है कि प्रवासी किस तरह के अवसर गांव में स्वरोजगार को लेकर तलाश रहे हैं।

इसके साथ ही साथ सरकार की ओर से चलायी जा रही वीर चंद्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दिनदयाल होमस्टे जैसी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रवासियों को पर्यटन अधिकारी आनलाईन संवाद के जरिये दे रहे हैं। जिसके जरिये बेहतर आर्थिकी प्रवासी गांव में रहकर हासिल कर सके और शहर जाने का ख्याल भूल जायें पर्यटन विभाग का कहना है कि प्रवासियों को बैंक लोन में आ रही दिक्कतों का निपटारा भी कर लिया गया है।

बैंक अधिकारियों को प्रवासियों की मद्द को आगे आने के लिये जिलाधिकारी भी निर्देशित कर चुके हैं जिससे किसी तरह के स्वरोजगार में बैंक लोन अडचन न बने और आसानी से पर्यटन स्वरोजगार शहरी क्षेत्रों की तरह गांव में भी परवान चढ़ सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *