अब इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, ये है बड़ा कारण

Share your love

गांधीनगर: इस वक्त गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को वह राज्यपाल से मिले और इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि अगले साल अक्टूबर नवंबर में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और उससे पहले विजय रुपाणी का पद छोड़ना भाजपा की तैयारियों पर असर डाल सकता है। इसके अलावा उसे जनता के भी विरोध का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उत्तराखंड में भी पिछले 6 महीने में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी भाजपा जनता के विरोध का सामना कर रही है।

इस्तीफे के बाद रुपाणी ने कहा, “मुझे जो काम मिला मैंने उसे पूरा किया।आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। चुनाव से पहले नए सीएम का पद संभालना खतरे से खाली नहीं है। सीएम रुपाणी के इस्तीफे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भाजपा ने चुनावी तैयारियों को देखते हुए ये फैसला किया है या फिर राज्य में भाजपा टीम अंतरकलह से जूझ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रुपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.