खनन माफियाओं के खिलाफ अब एसएसपी उतरे मैदान में देर रात किया औचक निरीक्षण देखिए वीडियो

Share your love

देहरादून

उत्तराखंड में खनन माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ही देहरादून के विकास नगर में पुलिस कांस्टेबल के ऊपर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियों के खिलाफ दबिश देती जा रही थी हालांकि आरोपी गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट से स्टे ले आए अब पुलिस भी अवैध खनन के खिलाफ मैदान में उतर गई है एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर स्वयं देर रात तक औचक निरीक्षण कर खनन माफियाओं के खिलाफ एक्शन के मूड में है

 

अवैध खनन की आकस्मिक चेकिंग में देर रात निकले पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस पिकेट पर स्वयं मौजूद रहकर लिया स्थिति का जायजा।

दिनांक: 28-02-2023 की देर रात्रि उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा थाना सहसपुर, थाना सेलाकुई तथा थाना प्रेमनगर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा स्वयं पुलिस पिकेट पर मौजूद रहकर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग का जायजा लिया गया इस दौरान एसएसपी कुंवर द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में सूर्यास्त के बाद कोई भी खनन कार्य न हो। यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध खनन अथवा खनन वाहनों की ओवरलोडिंग पाई जाती है तो संबंधित चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.