नैनीताल- मसूरी घूमने वाले पर्यटकों को इन डॉक्यूमेंट के बिना No Entry

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड कोरोना के मद्देनजर मसूरी-देहरादून और नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर इस वीकेंड पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। मसूरी-नैनीताल में शनिवार और रविवार को दोपहिया का प्रवेश बंद रहेगा। बाकी वाहनों से उन्हीं पर्यटकों को मसूरी और नैनीताल जाने दिया जाएगा, जिनके पास दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, 72 घंटे की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और मसूरी और नैनीताल में होटल बुकिंग का प्रमाण होगा।

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड गाइडलाइन तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, पर्यटक स्थलों की निगरानी को भी कहा है। सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मसूरी में किसी भी व्यक्ति को तालाब, नदी, झरने में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग पर कुठालगेट-किमाड़ी वैकल्पिक मार्ग पर दो चेकपोस्ट होंगी।

सहस्रधारा और गुच्चूपानी में भी चेकपोस्ट बनाए गए हैं। नैनीताल में शर्तों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को बीते सप्ताह की भांति रूसी एवं नारायणनगर पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल पहुंचाया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.