नशा तस्करी के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की धरपकड़ जारी, 1 नशा तस्कर किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

[ संवाददाता : करन सहगल ]

सीएम धामी के विजन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस  द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है  जिसके फलस्वरूप कल दिनाँक 3-12-2023 को सपेरा बस्ती, रिस्पना पुल के पास एक अभियुक्त मेजर पुत्र मटी नाथ, निवासी भानियावाला को करीब सवा किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाईपास उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी, कांस्टेबल हेमंती, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी एवं कांस्टेबल आशीष राठी शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.