थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मात्र एक हफ्ते के अंदर किया दो चोरियों का खुलासा !

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

दिनांक 23.07.2024 को वादिनी निधि गुसाईं निवासी बद्रीपुर नेहरू कॉलोनी तथा दिनांक 22.07.24 को वादिनी अदिति डोभाल निवासी नंदादेवी एन्क्लेव बद्रीपुर ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर अलग-अलग प्रार्थना पत्रों के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को अवगत कराया प्रार्थना कि दिनांक 22.07.2024 व 23.07.2024 को उनकी स्कूटी संख्या UK07BK-2513 व UK0AF7874 को उनके घरों के बाहर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना नेहरू कॉलोनी पर संबंधित धाराओं में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए ।

घटनाओ के शीघ्र अनावरण हेतु थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी श्री मोहन सिंह ने अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया, सर्विलांस टीम एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किए जिसके फलस्वरुप आज दिनांक 28.07.2024 को अभियुक्त विकास पुत्र राजेश निवासी पंचपुरी मोहल्ला पुराना थाना डालनवाला, देहरादून उम्र 25 को मय चोरी की स्कूटी न0 UK07BK 2513 व दीपक पुत्र सुरेश निवासी एकता विहार थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 24वर्ष को मय चोरी की स्कूटी न0 UK08AF7874 के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया एवं जेल भेज दिया गया l

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जोगीवाला उप निरीक्षक सतवीर भंडारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कांस्टेबल श्रीकांत कांस्टेबल मुकेश भंडारी कांस्टेबल आशीष रति कांस्टेबल बृजमोहन रावत एवं सोग से हेड कांस्टेबल किरण शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.