थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले वांछित को किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

आज दिनांक 17/01/2024 को थाना नेहरू कॉलोनी पर वादनी रीना पत्नी संजीव कुमार उर्फ बबलू निवासी पुराना अब्दुल रहमतपुर थाना नूरपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा तहरीर दी की एक व्यक्ति द्वारा उनके पति के साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया  l

पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त तौला उर्फ तोलाराम पुत्र गौकरन निवासी टापरपूर्वा थाना निघासन लखीमपुर खीरी उ0प्र0 को मय घटना में प्रयुक्त सामान के ट्यूलिप फार्म डिफेन्स कॉलेनी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.