नवजोत सिंह सिद्धू ऊधमसिंह नगर से लखीमपुर के लिए रवाना

Share your love

 

रिपोर्टर : राजीव चावला

लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद से राजनीतिक पार्टियों का लखीमपुर जाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा हैं जहां उत्तरप्रदेश पुलिस राजनीतिक पार्टियों को जाने से रोक रही है जिसको लेकर कल शाम पंजाब के कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को उत्तरप्रदेश के सहरानपुर में रोके जाने के पर उधम सिंह नगर के बाज़पुर में रात्रि विश्राम के बाद एक बार फिर से लखीमपुर के लिए रवाना हुए हैं हालांकि बताया जा रहा है कि अब यूपी पुलिस से लखीमपुर जाने के लिए नवजोत सिंह सिद्दू सहित 5 लोगो की परमिशन मिली है।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर पुलिस में उस वक्त हड़कम्प मच गया जिस वक्त पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जनपद के बाज़पुर पहुंचे। नवजोत सिंह सिद्धू कल पंजाब से लखीमपुर खीरी के लिए अपने एक दर्जन पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायको के साथ निकले थे कि नवजोत सिंह सिद्धू का काफ़िला उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में रोक लिया जहां इन्हें उधम सिंह नगर के बाज़पुर में अपने रिश्तेदार राजेन्द्र सिंह सिद्धू के यहां रात्रि विश्राम के लिए रूक गए। जैसे ही यूपी सरकार से 5 लोगो को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मिली वैसे ही नवजोत सिंह सिद्दू अपना काफ़िला लेकर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं जब कि मीडिया से भरपूर दूरियां बनाई रखी हैं। मीडिया ने जब नवजोत सिंह सिद्दू से मिलना चाहा तब उन्होंने लाखीपुर खीरी ही जाकर बात करने को कहकर आगे रवाना हो गए।अब ये रुद्रपुर होते हुए सितारगंज के बाद यूपी के पीलीभीत जिले को होकर जाएंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रकाकता जगतार सिंह बाजवा से जानकरी ली तब उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने साथ कुछ मंत्रियों और विधायकों के साथ देर रात बाज़पुर पहुंचे थे उसके बाद यूपी सरकार से 5 लोगो की परमिशन के बाद लखीमपुर खीरी को रवाना हो गए हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.