नौमान रजा बने कांग्रेस सेवा दल में प्रदेश चिकित्सा सेवा समिति के संयोजक

Share your love

रुड़की: कांग्रेस सेवा दल में अच्छे कार्यो से सुर्खियों में रहने वाले ईमानदारी से निस्वार्थ काम करने वाले नेता नौमान रजा को आज प्रदेश में बड़ा दर्जा प्राप्त हुआ है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डॉक्टर नौमान रजा लम्बे समय से प्रदेश भर में पार्टी के प्रति काफी लगन से कार्य कर रहे हैं, जिसको लेकर आज पार्टी ने उन्हें प्रदेश में चिकित्सा सेवा समिति का संयोजक बना कर उन्हें उनकी मेहनत का फल दे दिया है। वही डॉक्टर नौमान रजा का कहना है कि वो वर्षो से कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ कार्य कर रहे हैं और पार्टी के कुनबे को बढाने का कार्य भी कर रहे हैं। वहीं पार्टी द्वारा पद देने के लिए उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है। साथ ही केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि मोदी सरकार ऐसी मुश्किल घड़ी में भी तेल के दामो को बढाकर लोगों की जेब काट रही हैं।ऐसी मुश्किल घड़ी में मोदी सरकार को जनता की मदद के लिए कई कदम उठाने चाहिए ताकि असहाय गरीब लोगों को कुछ राहत महसूस हो सके।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *