नैनीताल: हिम्मत है तो चालान काट कर दिखाओ मेरा भाई IAS है…

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: दिल्ली में भले ही बिना मास्क घूमने वालों का चालान दो हजार रुपये हो, लेकिन नैनीताल में दिल्ली के पर्यटक बिना मास्क घूम रहे हैं और 200 रुपये चालानी कार्रवाई करने में पुलिस से ही भिड़ गए।

रविवार को तल्लीताल में बिना मास्क सेल्फी ले रहे पर्यटकों को जब पुलिस ने टोका तो दिल्ली के पर्यटक पुलिस से ही उलटा उलझ गए। पुलिस ने चालानी कार्रवाई करने की बात कही तो दिल्ली उत्तमनगर निवासी शालिनी पुलिस से उलझने लगी और कहने लगी कि मेरा भाई आईएएस आफिसर है। हिम्मत हो तो चालानी कार्रवाई लो। जिसके बाद महिला बिना मास्क पहने ही पुलिस की वीडियो बनाने लगी और आग बबूला हो गई।

जब पुलिस द्वारा महिला की वीडियो बनाई गई और कहा गया कि तुमने अभी भी मास्क नहीं पहना है। तो महिला के पति ने अपनी पत्नी को शांत कराया। इस दौरान तल्लीताल सेल्फी पॉइंट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद एसआई हरीश पुरी ने दिल्ली उत्तमनगर की शालिनी का महामारी अधिनियम के तहत चालान कर छोड़ दिया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.