नैनीताल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: भवाली से ज्योलिकोट मार्ग पर भूमियाधार में 18 नवम्बर की रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई। 20 नवंबर की सुबह इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तल्लीताल थाना अध्यक्ष विजय मेहता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू कर तीनों शवों को बाहर निकालने के लिए जुट गई थी।जिससे काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला।

गुरुवार देर रात एक सेंट्रो कार संख्या (यूए 4 ई 3330) सेनिटोरियम मस्जिद से 500 मीटर आगे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोगों गिरीश पांडे, शुभम कांडपाल, गणेश पांडे निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुँची। जिसने स्थानीय लोगो की मदद से तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक

18 तारीख को सुयाल बाड़ी में शादी में गए थे। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी विजय थापा भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान सीओ सिटी विजय थापा, जोगा सिंह, विजय मेहता, शिवराज सिंह राणा आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.