बच्चों के सामने ही सास बहू की तरह लड़ रही आपस में मास्टरनी जी बच्चों को खाक पढ़ाएंगी

Share your love

देहरादून विकासनगर

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।

यह दोहा आपने बचपन में जरूर पढ़ा होगा इसमें गुरु को ईश्वर से भी बड़ा बताया गया है क्योंकि ईश्वर तक का मार्ग दिखाने वाले आखिर गुरु ही हैं

लेकिन राजधानी देहरादून के विकास नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बादाम वाला के छात्र छात्राओं की मानसिक स्थिति क्या होगी जब आए दिन उनके स्कूल में उनके गुरु आपस में इस तरह चूहे और बिल्ली की लड़ रहे हैं

उन बच्चों की मानसिक स्थिति पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा होगा और आगे चलकर क्या यह बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे

मामला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदामवाला के ग्राम छोटू वाला का है जहाँ एक ही कैम्पस में प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय चलते हैँ. यहाँ दोनों ही विद्यालय की शिक्षिकायें आये दिन आपस में लड़ती झगड़ती रहती हैँ. उप प्रधान रोहित चौहान द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा स्कूल का माहौल ही खराब कर दिया गया है. शिक्षिकाये अपने अपने स्कूल के बच्चोँ को यहाँ तक सीखा रही हैँ कि दूसरे स्कूल के शिक्षकों को प्रणाम नही करना है वहाँ के बच्चों के साथ बातचीत नही करनी है. यहाँ तक कि कक्षाओ में ही शिक्षिकाये लड़ने लगती है. उप प्रधान रोहित चौहान ने बताया कि समझाने पर एक शिक्षिका स्थानीय विधायक को अपना रिश्तेदार बताकर धमकाने लगती है. उन्होंने कहा कि सरकार लाखों रूपये इन्हे वेतन देती है लेकिन ये बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बजाय. माहौल खराब कर रही है जिससे बच्चों के भविष्य पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

वीडियो सौजन्य पहाड़ टीवी

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.