मंत्री के बेटे ने इन कांग्रेसी नेताओं पर शहर कोतवाली में करवाया मुकदमा दर्ज

Share your love

देहरादून

बड़ी खबर राजधानी देहरादून से

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और अभिनव थापर के खिलाफ शहर कोतवाली देहरादून में दर्ज हुआ l कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के पुत्र पियूष अग्रवाल ने दर्ज करवाया मुकदमा l

बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा, अभिनव थापर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वित्त मंत्री और उनके बेटे पर कर चोरी का आरोप लगाया था lऔर भी कई मामलों में सनसनीखेज आरोप लगाए गए थेl इस बात पर प्रेमचंद अग्रवाल जोकि उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं, उनकी तीखी प्रतिक्रिया आई थी और आखिरकार 10 दिनों के बाद देहरादून के कोतवाली थाने में उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल ने अमानत में खयानत 169 और भी तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है l

इस बात पर कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि “सत्ता की हनक में यह मुकदमा दर्ज करवाया गया हैl हमने सारे तथ्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीl सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है जो कि बहुत ही निंदनीय है और इससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं हैl

इस मामले में उत्तराखंड प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से मेरे छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस तरह से मुझे हमेशा हताश और निराश करने का कुत्सित प्रयास किया जाता है, वह निंदनीय है, सकारात्मक विपक्ष की भूमिका कांग्रेस पार्टी को निभानी चाहिए ना कि इस तरह के घटिया आरोपों को जिनका सिद्ध होना मुश्किल है लगाना चाहिए l

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.