रोडवेज बस में अधेड़ ने युवती से की छेड़छाड़, चलती बस में स‍िखाया सबक

Share your love

रिपोर्ट- गुंजन मेहरा

नैनीताल: हल्द्वानी से नैनीताल आ रही रोडवेज की बस में एक अधेड़ के युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया। इस पर युवती ने विरोध कर अधेड़ को थप्पड़ जड़ दिए। मामला बड़ा और बस में बैठे अन्य यात्री अधेड़ को बस से उतारने की जिद करने लगे । चालक व परिचालक द्वारा यात्रियों को किसी तरह समझाया गया। ईधर यात्रियों द्वारा अधेड़ को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवती ने अधेड़ पर कार्रवाई करने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर अधेड़ को छोड़ दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह हल्द्वानी से नैनीताल आ रही बस में ज्योलिकोट से एक युवती कॉलेज जाने के लिए बस में सवार हुई। बस में चढ़ने के बाद युवती एक सीट में बैठे व्यक्ति के बगल बैठी। युवती को उल्टी होने पर उसने बगल में बैठे व्यक्ति से खिड़की की साइट मांगी। युवती के खिड़की की साइट बैठने पर अधेड़ व्यक्ति ताकुला के समीप युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। यह देख युवती का गुस्सा सातवें आसमान पहुच गया और अधेड़ के थप्पड़ जड़ दिए।

यह देख अन्य लोग भी व्यक्ति के विरोध में उतर आए और बस रुकवाकर व्यक्ति को रास्ते मे ही उतार देने की मांग करने लगे। बस के परिचालक ने बमुश्किल लोगों को समझाया। जिसके बाद बस के नैनीताल पहुँचने पर यात्रियों ने अधेड़ को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से पुलिस उसे थाने ले आयी। एसओ विजय मेहता ने बताया कि युवती के कार्रवाई नहीं चाहने पर हल्द्वानी निवासी जय किशन 52 पुत्र नंद किशोर के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई और लिखित माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.