कुमाऊं विवि के कुलपति को प्रचार्य के माध्यम से भेजा ज्ञापन

Share your love

रिपोर्ट:वेद प्रकाश यादव

ऊधमसिंह नगर: सरदार भगत सिंह राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय रूद्रपुर में बीए,बीकॉम,बीएससी की कक्षाओं मे सीटों की वृद्वि करने की मांग को लेकर छात्र नेता चंदन भट्ट के नेतृत्व में छात्रों ने प्रचार्य प्रो केके पाण्डे के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजा ज्ञापन सौपा।छात्र नेता चंदन भट्ट ने कहा कि सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में अधिकांश संकाय में सीटों की संख्या समाप्त हो गई है, कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में12वीं का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है।

जिसके कारण महाविद्यालय में प्रवेश के छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत अधिक है।उन्होंने बताया कि आज मेरे नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रचार्य केके पाण्डे से मुलाकात कर कुलपति को ज्ञापन भेजकर छात्र छात्राओं की समस्या से अवगत कराया है,हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही हमारी समस्या का हल होगा।इस दौरान छात्र नेता चंदन भट्ट, विक्की पांडे, विनय बोरा, प्रकाश दास, शिवम यादव, आकाश आदि छात्र उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.