युवती का शोषण करता रहा युवक शादी की बात की तो धर्मांतरण करने की रखी शर्त !
Share your love
राजधानी देहरादून में धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है
शादी का झांसा देकर एक युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर युवती ने जब शादी की बात कही तो युवक ने उस पर मतांतरण करने का दबाव बनाया।
इन्कार किया तो आरोपित युवती को छोड़कर चला गया
पीड़िता ने जब इससे इन्कार किया तो आरोपित उसे छोड़कर चला गया। युवती की तहरीर के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक व उसके पिता और भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
शादी करने का वादा किया और यौन शोषण करता रहा
इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शुक्रवार को एक युवती ने तहरीर दी है कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से नौशाद कुरैशी के साथ संस्कृति लोक कालोनी में लिव इन में रह रही है। इस दौरान नौशाद ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसका यौन शोषण करता रहा। जब भी वह शादी की बात करती वह बात को टाल देता था।
पहली बार गर्भवती होने पर नौशाद ने करा दिया था गर्भपात
जब वह गर्भवती हो गई तो नौशाद ने उसका गर्भपात कर दिया और जल्द शादी करने की बात की। कुछ समय बाद जब वह फिर से गर्भवती हो गई तो नौशाद ने कहा कि शादी से पहले उसे मतांतरण करना होगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपित नौशाद ने गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं वह उसे छोड़कर चला गया।
पीड़ित ने जब आरोपित नौशाद के पिता जाहिर कुरैशी व भाई शहनवाज को यह बात बताई तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। आरोपित नौशाद लगातार उस पर मतांतरण का दबाव बना रहा है। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि नौशाद को संस्कृति लोक क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
