साइबर अपराध के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट’ के तहत कई जिलों में छापेमारी जारी !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखंड में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के सख्त निर्देशों पर आज सुबह से प्रदेशव्यापी अभियान “ऑपरेशन हॉटस्पॉट” चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में चिह्नित किए गए साइबर हॉटस्पॉट्स पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी और घेराबंदी कर रही हैं।

मुख्य बिंदु:

■ सघन सत्यापन अभियान: साइबर अपराध गतिविधियों में संलिप्त व संदिग्ध लोगों का सुबह से ही तेजी से सत्यापन किया जा रहा है।

हॉटस्पॉट्स पर घेराबंदी: चिन्हित हॉटस्पॉट्स और संदिग्ध ठिकानों को घेरकर पुलिस टीमें लगातार रेड (छापेमारी) मार रही हैं।

चार जिलों में केंद्रित कार्रवाई: यह कार्रवाई विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर के साइबर संवेदनशील इलाकों में संचालित की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर ठगी के नेटवर्क को ध्वस्त करना और इसमें शामिल अपराधियों व उनके मददगारों पर शिकंजा कसना है। छापेमारी की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.