लक्सर: व्यापारियों ने अंडरपास बनाने के लिए किया प्रदर्शन
Share your love
रिपोर्ट: फरमान खान
लक्सर: तमाम कवायदों के बाद भी लक्सर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेल पटरी के किनारे अंडर पास बनाने की व्यापारियों और ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो सकी। बावजूद गत दिवस पूर्व रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया था।इससे क्षुब्ध स्थानीय व्यापारियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेताया उक्त रेलवे ट्रैक पर समपार फाटक या अंडर पास जब तक नहीं बन जाता है, तब तक विरोध जारी रहेगा।
कई वर्षो से ओवर ब्रिज के नीचे रेल लाइन पर समपार फाटक या अंडर पास बनाने की की मांग चल रही है। इसके लिए व्यापारियों ग्रामीणों ने कई बार रेलवे के उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगाई थी। बीते दिनों मुख्यमंत्री व लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने क्षेत्रीय लोगों को समस्या से निजात का आश्वासन दिया था। वावजूद भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में होने के बावजूद अंडर पास का निर्माण नहीं हो सका। व्यापारियों ग्रामीणों ने पूर्व में अंडर पास की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन अधिकारियों ने रेल पटरी पर समपार फाटक या अंडर पास बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन नहीं बनाया गया।
वही उक्त मार्ग से दर्जनों गांव के ग्रामीण गोवर्धनपुर शेखपुरी खड़ंजा अकौढा मुंडाखेड़ा रायसी केहड़ा आदि गांवों में आवागमन करते है। गत दिवस पूर्व हुई घटना को लेकर व्यापारियों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। वही मौके पर आरपीएफ कम्पनी कमाण्डर सोनी शर्मा मय दलबल के मौजूद रहे।
प्रदर्शन करने वालों में अजय वर्मा, दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, आशीष अग्रवाल, अरविन्द कुमार, आशीष प्रजापति छोटे आदि मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
