उत्तराखंड के लाल मनोज सरकार ने पैरा ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

Share your love

रुद्रपुर: उत्तराखंड समेत पूरे देशभर के लिए टोक्यो पैरालंपिक से एक बड़ी खुशखुबरी है। रुद्रपुर के मनोज सरकार ने पैरा ओलंपिक में जीता कांस्य पदक। आपको बता दें कि मनोज सरकार पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़़ी हैं। वो उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने बेहद संघर्ष किया है। इसके लिए उन्होंने साइकिल ठीक करने का काम भी किया। आर्थिक तंगी के चलते मनोज को बचपन में साइकिल में पंचर जोड़ने, खेतों में दिहाड़ी पर मटर तोड़ने और घरों में पीओपी के काम करने पड़े थे। दिलचस्प बात है कि होनहार खिलाड़ी को वर्ष 2012 में फ्रांस में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंदे से जुटाए रुपयों से प्रतिभाग करना पड़ा था।

आज मनोज सरकार दुनिया में तीसरी रैंक के खिलाड़ी हैं और पैओलंपिक में उनसे बेहद उम्मीदें हैं। अब तक नोज ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्हें साल 2018 में अजुर्न अवॉर्ड से नवाजा गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.