कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने नाबालिक के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले को धर दबोचा !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

[ संवाददाता : करन सहगल ]

दिनाँक 16/01/2024 को वादिनी रमा देवी (परिवर्तित नाम) द्वारा कोतवाली पटेलनगर को अवगत कराया गया कि उनके 9 वर्षीय पुत्र के साथ मोमिन नाम के व्यक्ति द्वारा गलत काम किया गया है, इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया l

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु इंस्पेक्टर पटेल नगर द्वारा अपनी टीम को निर्देशित किया गया जिसके फलस्वरुप आज अभियुक्त मोमिन पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मीना रावत, कांस्टेबल सूरज राणा एवं कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल है l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.