जानिए बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में जो इस साल लेंगे सात फेरे..

Share your love

बॉलीवुड़ सितारों की शादी को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। फेन्स बेसब्री से यह जानने के लिए बेताब रहते है कि उनके प्रिय अभिनेता और अभिनेत्री कब, किससे और कैसे शादी करते है। तो जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो साल 2020 में शादी कर लेगें या फिर शादी कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा…

कपूर खानदान के चिराग और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके एक दूसरे को किस करते सामने आई तस्वीर पर कपूर खानदान की प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। उन्होंने ड्रीम वेंडिग में कहा कि ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट…

बॉलीवुड की फैम्स जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साल 2020 में हो सकती है। स्पॉटबॉय वेबसाइट के अनुसार, रणबीर के माता-पिता नीतू और ऋषि कपूर उनकी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन लंबे समय से गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नताशा बॉलीवुड स्टाइल में शादी करेंगे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। दोनों का परिवार बाली या फुकेट में से किसी जगह को फाइनल कर सकता है। हालांकि वरुण धवन ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है।

काम्या पंजाबी-शलभ डांग…

‘बिग बॉस’ सीजन 7 में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी तलाक के दस साल बाद इस साल शादी करेंगी। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया था कि वह साल शादी करेंगी।काम्या की यह दूसरी शादी होगी। काम्या ने पहले पति से शादी के 10 साल बाद साल 2013 में तलाक ले लिया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *