KKR का यह बेहतरीन बॉलर बनने जा रहा है पिता…

Share your love

कोलकाता नाईट राईडर्स टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। नारायण ने अपनी पत्नी नंदिता कुमार के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा कि छोटे पैकेट में बड़ी खुशियां आ रही है। नारायण के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश लिख रहे थे।

नारायण ने साल 2013 में लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे नंदिता कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। नारायण की पत्नी नंदिता दुर्गा माता की बहुत बड़ी भक्त हैं। नंदिता को पालतू जानवर रखने का भी काफी शौक है।

बता दें कि इस आईपीएल सीज़न मे नारायण का का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने इस साल केकेआर के लिए बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 44 रन बनाएं हैं और गेंदबाजी में नारायण ने सिर्फ 5 विकेट झटके हैं। नारायण को उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए बाह बी बैठना पड़ा था लेकिन क्लीन चिट मिलने के बाद वह दोबारा टीम में वापस आ गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *