केशव थलवाल ने विशेष रूप से सक्षम महिला अधिवक्ता का किया मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न, दून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा !
Share your love
संवाददाता:करन सहगल

कल यानी दिनांक 18/05/2026 को एक विशेष रूप से सक्षम महिला अधिवक्ता ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से कोतवाली नगर पुलिस को उसकी पहचान फेसबुक पेज “जागो उत्तराखण्ड” के माध्यम से केशव थलवाल नाम के व्यक्ति से होना बताया, जो स्वंय को पीडित दर्शाकर जन सहानूभूति हासिल कर रहा था।
केशव थलवाल ने पहचान के उपरान्त उक्त महिला अधिवक्ता का विश्वास जीतने के लिये उसे विभिन्न प्रकार के सामाजिक, भावनात्मक एवं सधर्ष की बातों में लिया, स्वयं को पुलिस द्वारा प्रताड़ित बताया एवं अपनी कमज़ोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए व भावनात्मक बातों से दबाव बनाते हुए महिला से गूगल पे व अन्य माध्यमों से धनराशि प्राप्त की ।
उक्त महिला अधिवक्ता ने पुलिस को यह भी अवगत कराया कि उसके द्वारा जब अपनी धनराशि वापस मांगी गई तो केशव थलवाल द्वारा बेहद उपहासपूर्ण व अपमानजनक तरीके से धनराशि वापस करने से मना कर दिया गया तथा वादिनी की निजी फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने तथा उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी गई।
उक्त व्यक्ति द्वारा अपने परिचितों व अन्य साथियों को वादिनी के उसकी गर्लफ्रेंड होने की झूठी बाते बताते हुए वादिनी पर उससे शादी करने के लिये अनुचित रूप से दबाव बनाया गया तथा अपने साथ उत्तराखण्ड के लोगो का जनसमर्थन होने तथा वादिनी के झूठे वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी देने के साथ-साथ स्वंय के आत्महत्या करने व सुसाइड नोट पर वादिनी का नाम लिखकर उसे झूठे मुकदमें में फंसाने का भय दिखाकर वादिनी को मानसिक रूप से उत्पीडन किया गया।
वादिनी ने दून पुलिस को दिनांक 03-05-2026 को उसके मोबाइल पर त्रिलोक नकोटी नाम के व्यक्ति द्वारा फोन करने एवं स्वयं को केशव थलवाल का दोस्त होने के बारे में बताया गया। साथ ही केशव थलवाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने एवं वर्तमान में कैलाश अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बताया।
उक्त व्यक्ति द्वारा केशव थलवाल द्वारा उठाये गये उक्त कदम के लिये वादिनी को जिम्मेदार ठहराते हुए वादिनी पर केशव थलवाल से विवाह करने तथा बात न मानने पर उसके द्वारा पुनः इस तरह का कदम उठाने तथा वादिनी को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देते हुए दबाव में लाने का प्रयास करते हुए वादिनी का लगातार उत्पीडन किया गया ।वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
