कौसानी पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 किलो 41 ग्राम अवैध चरस के साथ किया एक आरोपी गिरफ्तार

Share your love

बागेश्वर: कौसानी पुलिस टीम ने एक किलो 41 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसपी मणिकांत मिश्रा ने चरस तस्करी मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि सात दिसंबर को कौसानी की थानाध्यक्ष निधि शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रही थीं। मुखबिर की सूचना पर छतरी बैंड कौसानी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हंसा भारती(60) निवासी पल्यूड़ा के पास चरस बरामद की गई।

उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चरस की तस्करी करने पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए थानाध्यक्ष कौसानी शर्मा को दो हजार रुपये से पुरस्कृत किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में हंसा भारती से पता चला है कि वह पूर्व में भी करीब 15 बार चरस खरीदकर सोमेश्वर में बेच चुका है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कुलदीप आर्या, माला पांडा, दीवान सिंह आदि शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.