सुप्रीम कोर्ट की वकील पर कंगना का गुस्सा.. बोली ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए…

Share your love

मुंबई में फिल्म ‘पंगा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों पर गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कंगना से निर्भया गैंगरेप केस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस मामले में हो रही देरी पर गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने कहा कि ऐसे लोगों को सबके सामने फांसी पर लटका देना चाहिए।

इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते…

यही नहीं कंगना रनौत ने इस दौरान सुप्रीम की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं। ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए।’

आपको बता दें कि इंदिरा जयसिंह ने कुछ दिन पहले ही निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें सोनिया गांधी की तरह ही दोषियों को माफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, जिस तरह से सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को माफ कर दिया था, उसी तरह निर्भया की मां को भी करना चाहिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *