जम्मू-कश्मीर: CRPF दल पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

Share your love

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला किया है। हमले में एक जवान भी घायल हो गया, घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षाबलों ने इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है।

बता दें कि आतंकियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया। इसी दौरान आतंकी घायल जवान की राइफल भी छीनकर ले गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घायल सैनिक को इलाज के लिए 92 बेस अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं इस घटना के बीच पूरे क्षेत्र में हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी पाई है। वहीं फिलहाल आतंकियों से मुठभेड़ जारी है।
खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके के मचामा में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।

वहीं जब आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देखा तो सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस और सेना की 42 आरआर की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चला रखा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *