ITBP की प्रशिक्षणार्थी महिला पर्वतारोहियों ने छूई 17हजार फीट की उंचाई

Share your love

6 सप्ताह के प्रशिक्षण ने बनाया महिलाओं को पर्वतारोहण में माहिर

Report Kuldeep Rawat

https://youtu.be/43qWMr_26mY

यदि हौंसले बुलंद हों तो कामयाबी जरूर मिलती है यह बात साबित किया है आईटीबीपी में सेवारत 14 महिलाओं के दल ने, जो औली आया तो था पर्वतारोहण के गुरू सीखने लेकिन प्रशिक्षण के दौरान ही इन महिला हिमवीरों ने वह कारनामा कर दिखाया जो इतिहास बन गया।

पर्वतारोहण एवं स्कींइग संस्थान आईटीबीपी औली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस की विविध बटालियनों में सेवारत 14 महिला प्रशिक्षार्थियों ने अपने एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के दौरान ही 17हजार फीट की उंचाई वाले एक अनाम पर्वत पर सफलता पूर्वक आरोहण कर देश एवं आईटीबीपी का झंडा लहराकर भारत का नाम एक बार फिर से उंचा किया है। पर्वतारोण एवं स्कींइग संस्थान औली दुनिया भर में स्कींइग एवं पर्वतारोण के कुशल प्रशिक्षार्थियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है। इस संस्थान से तैयार हुए स्कींयर्स एवं पर्वतारोही दुनिया में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। अब ऐसा ही कारनाम किया है 14 हिमवीर महिलाओं ने। आईटीबीपी औली के डीसी कमल भारद्वाज ने बताया कि इन हिमवीर महिला पर्वतारोहियों ने इस अनाम पर्वत पर चढकर बल का नाम और आगे बढाया है।बतया कि पूर्व में यह सभी हिमवीर महिलायें औली में बेसिक पर्वतारोहण का कोर्स कर चुकी हैं व इस बार छह सप्ताह के कोर्स के दौरान इन्हें आईटीबीपी के मास्टर ट्रेनर इंस्पैक्टर संदीप भंडारी एण्ड टीम ने इस प्रकार प्रशिक्षित किया कि ये सभी बदरीनाथ के निकट नारायण पर्वत के निकट स्थित 17 हजार फीट उंचे अनाम पर्वत पर आरोहण कर विजेता के रूप में उभरी हैं। बताया कि टीम लीडर बीना चन्द्रा के नेतृत्व मैं 2 दिनों में यह आरोहण पूरा किया गया। बीना चंद्रा ने बताया कि सभी साथी पर्वतारोहियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया बताया कि यह पर्वत एकदम खडा होने के कारण इसमें चढना काफी चुनौतीपूर्ण था , साथ ही कई जगहों रोप लगाकर आगे बढा गया , लेकिन यह आरोहण रोमांचकारी रहा।

आईटीबीपी औली के उप महानिरीक्षक प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चैहान ने हिमवीर महिला पर्वतारोहियों के इस अदम्य साहस की प्रशन्नसा करते हुए आगे भी आईटीबीपी का नाम रोशन करने की अपील की। डीआईजी गंभीर सिंह चैहान ने सभी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थियों को उनके साहस के लिए सम्मानित किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *