क्या उत्तराखंड में रची जा रही पुलिस को बदनाम करने की साजिश ??

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो ऑफिस

लोकजन टुडे इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता

उत्तराखंड के गलियारों में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ लोगों के बीच हो रही बातचीत के आधार पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली से जोड़कर देख रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस विभाग के अंदर क्या चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी की छवि खराब करने या पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो तैयार कर वायरल किया गया हो।
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वीडियो वास्तविक है या फिर एआई तकनीक के जरिए तैयार किया गया वीडियो है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करते रहे हैं। ऐसे में यदि वीडियो में दिख रही बातें सही साबित होती हैं तो यह गंभीर विषय हो सकता है। हालांकि जब तक आधिकारिक जांच नहीं होती, तब तक वीडियो की सत्यता पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन या सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.