आईपीएस श्वेता चौबे ने पौड़ी एसएसपी के रूप में पदभार किया ग्रहण आते ही एक्शन में दिखी एसएसपी
Share your love
पौड़ी जिले के नए कप्तान के रूप में आईपीएस श्वेता चौबे ने किया पदभार ग्रहण चार्ज लेते ही पुलिस अधिकारियों थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक बैठक में अधिकारियों थानेदारों को दिए सख्त निर्देश
कल दिनांक 29.10.2022 को जनपद मे नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द द्वारा सलामी ली गयी, तत्तपश्चात कार्यभार ग्रहण करते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संचार, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, पुलिस व समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय के साथ गोष्ठी की गयी।

जिसमें सर्वप्रथम जनपद की भौगोलिक स्थिति एवं जनपद के पुलिस क्षेत्र और राजस्व क्षेत्र के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया कि थाने पर आये फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर कार्यवाही की जाय। जिससे आमजन का पुलिस के प्रति अच्छा व्यवहार बना रहे।
पुलिस के तीन मूलभूत कार्य-अपराध की रोकथाम /अनावरण, यातायात व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बतायी गयी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर यातायात पूर्ण रूप से सुचारू रखेंगे।
सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को अपने अधीनस्थों को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर की शिकायतों का निस्तारण करने व साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 पर कॉल करने हेतु आमजन को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराधों की रोकथाम/ निवारण के बारे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने थाना क्षेत्र में सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन कार्य प्रगति समीक्षा करेंगे, जिससे पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक जबाबदेह बनाया जा सके व फ्लोटिंग पोपुलेशन अर्थात अल्पावधि के लिए क्षेत्र में आए कार्य करने वाले श्रमिकों/मजदूरो/फड़-फेरी वालों का ततकाल सत्यापन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
वर्तमान में समाज में बढते नशे के प्रचलन को रोकने के दृष्टिगत एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत नशा तस्करो पर अधिक से अधिक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। एनडीपीएस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा ड्रग्स का नियमित सेवन करने वालो को चिन्हित कर सूचीबद्ध कर उनके शिक्षण संस्थानों /अभिभावको से मुलाकात कर प्रारम्भ में सुधारात्मक कार्यवाही करने तत्पश्चात कठोर वैधानिक कार्यवाही करने बाबत निर्देशित किया गया।
महिला सम्बन्धी अपराधों पर थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से त्वरित गति से कार्यवाही करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध थानाक्षेत्रों के स्कूल कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों आदि पर आमजन को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
