IPL 2020: KKR का ये तेज गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Share your love

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब तक 20 मैच खेले जा चुके हैं। जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है खिलाड़ियों के चोट का सिलसिला भी लंबा होता जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज अली खान आईपीएल 13 से बाहर हो गए हैं। अली खान आईपीएल का हिस्सा बनने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी हैं, हालांकि उन्हें अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।

दिलचस्प बात है कि अली खान को रिप्लेसमेंट के तौर पर ही आईपीएल में इतिहास रचने का मौका मिला। अली खान को KKR ने अपने खिलाड़ी हैरी के चोटिल होने पर टूर्नामेंट में शामिल किया था। लेकिन डेब्यू करने से पहले ही अली खान चोटिल होकर आईपीएल 13 से बाहर हो गए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *