एनआईटी श्रीनगर में खाने में निकला कीड़ा प्रबंधन ने लगाया मैस संचालक पर जुर्माना

Share your love

श्रीनगर

जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के एनआईटी केंपस के मैस के खाने में कीड़ा निकलने से बवाल हो गया जिसके पश्चात छात्रों ने कैंपस में खाना खाने से इंकार कर दिया

 

जिसके पश्चात छात्रों के बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद एनआईटी प्रशासन ने मैस संचालक पर एक लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही नोटिस जारी किया है।

संस्थान का कहना है कि यदि भविष्य में खाने में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संचालक का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की सहभागिता से मैस चलाने पर विचार किया जा सकता है।

भक्तियाना स्थित एनआईटी उत्तराखंड के छात्रावास में रहने वाले छात्र परिसर के अंदर स्थित मैस में खाना खाते हैं। कुछ दिन पूर्व दिन के भोजन में कीड़ा निकल आया। इससे आक्रोशित छात्रों ने रात को मैस में खाना नहीं खाया। छात्रों ने मैस वार्डन से शिकायत करते हुए भविष्य में खाना खाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वार्डन ने मैस के कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली। कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि सामान स्थानीय बाजार से खरीदा जाता है। हो सकता है कि किसी चीज में कीड़ा आ गया होगा। इस पर कर्मचारियों को सलाह दी गई कि एक साथ सामान खरीदने के बजाय कम दिन के लिए खरीदा जाए। ताकि सामान खराब न हो। छात्रों को अंदर ही खाने के लिए समझा दिया गया है।

एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि कैंटीन संचालक को नोटिस जारी करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की कड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.