सरकारी कार्यक्रम मे भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट में तीखी नोकझोंक

Share your love

रिपोर्ट: वेद प्रकाश यादव

किच्छा: ऊधम सिंह नगर की किच्छा तहसील मे राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के बीच तीखीं नोकझोंक हो गई।

वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कुछ राज्य आन्दोलन कारियों के साथ कार्यक्रम छोडकर चलें गए।भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बोले हम आपके हाथ से सम्मान नहीं लेगें, क्योंकि राजेश शुक्ला उत्तराखंड के विरोधी है।अगर मैं उत्तराखंड का विरोधी होता तो मुझे नारायण सिंह जी के बूथ से पिछलें तीन बार से क्यों जीत रहा हूं,जबकि पिछली बार पूर्व सीएम हरीश रावत मे मेरे सामने थे फिर भी मैने जीत हासिल की है,पहले वो तय करें कि वो किस तरह का आचरण कर रहे है आज का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नही था आज का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था।

वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का विरोध करने वालों के हाथ से हम कोई सम्मान नही ले सकते है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.