हेमकुंड साहिब में बर्फ काटने की मशीन से बनाया जा रहा रास्ता अभी भी कई फिट जमी बर्फ …

Share your love

सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलने जा रहे हैं ऐसे में खराब मौसम और लगातार बर्फबारी मुश्किलें खड़ी कर रही है

 

अभी भी हेमकुंड साहिब में लगभग 8 से 9 फीट बर्फ जमी हुई है सेवादार और सेना के जवान लगातार बर्फ काटकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं ऐसे में बर्फ काटने की मिनी कटर मशीन से भी रास्ता बनाया जा रहा है

वहीं धाम में पिछले काफी दिनों से हुई लगातार बर्फवारी के कारण अभी भी 8 से 9 फीट बर्फ जमी है। पुलिस प्रशासन और गुरुद्वारा ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध कर रहा है कि  मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा प्रारम्भ करें।
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा – 2023 के सकुशल संचालन हेतु गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है –
???? वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों की संख्या सीमित रखी जाएगी।
???? बीमार व्यक्ति व 60 वर्ष से अधिक उम्र एवं बच्चों के लिए फिलहाल यात्रा की मनाही है।
????यात्रा पर आने वाले सभी यात्री अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.