पहचानिए इन्हें पुलिस मीडिया फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर हमला कर रहे इन पत्थरबाजों को

Share your love

देहरादून

भर्ती परीक्षा में जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं का सब्र का बांध उस वक्त आज छलक पड़ा जब कुछ अति उत्साहित असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रदर्शन के बीच में पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि पहले लाठीचार्ज हुआ है या फिर पत्थरबाजी लेकिन यह दृश्य देखकर आज न जाने क्यों जम्मू कश्मीर के पत्थरबाज जो भारतीय सेना पर पत्थरबाजी करते हैं उनकी याद ताजा कर गए यह पत्थर बाज ना तो सरकारी संपत्ति को ना मीडिया ना पुलिस को देख रहे थे बस देख रहे थे तो सिर्फ पत्थर

 

भारतीय जनता पार्टी जहां इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है वहीं कांग्रेस प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ खड़ी है कुल मिलाकर उत्तराखंड में ऐसा कोई भी घटनाक्रम नहीं होता जो राजनीतिक रूप धारण ना करें।

लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस वाहनों को और कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लगी है और कुछ प्रदर्शनकारियों को भी चोट लगी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मामले में षड्यंत्र करार करते हुए जांच की मांग की है पुलिस सीसीटीवी कैमरे और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पत्थरबाजों को आईडेंटिफाई करने में लग गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.