देहरादून में हुनर हाट का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत

Share your love

देहरादून: देहरादून में आज शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का खास मकसद लोकल फार वोकल को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि ये हाट 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टाल लगे हुए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं। यह 30 वीं हुनर हाट है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल और महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद भी मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के काश्तकारों को भी देश के अलग -अलग स्थानों पर मौका दिया जाए। मुख्यमंत्री की मांग पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकारों और शिल्पकारों देशभर हुनर हाट पर मौका देंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.