उत्तराखंड में घर-घर भाजपा, हर-घर भाजपा अभियान की शुरूआत

Share your love

देहरादून: बीजेपी ने जीत हासिल करने के लिए अंतिम दौर में जोर लगाना शुरु कर दिया है। आज बुधवार को बीजेपी कार्यालय से महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की। बता दें कि 2022 का चुनाव नजदीक है। आचार संहिता लगने वाली है। इसी को देखते हुए अंतिम दौर में भाजपा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

 

बता दें कि भाजपा ने घर घर भाजपा, हर घर भाजपा के नारे साथ अपने महासम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। आज से एक हफ्ते तक हर घर की दहलीज में भाजपा का नारा गूंजेगा। घर घर जाकर भाजपाई हर किसी की चौखट पर ये नारा लगाएंगे और वोट की अपील करेंगे।

अपने अभियान के दौरान भाजपाई केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट को लोगों को देंगे और वोट की अपील करेंगे। भाजपा का ये महाअभियान एक सप्ताह तक चलेगा। भाजपा ने घर-घर तक पहुंचने के लिए किट बनाई है। किट में मेरा घर भाजपा परिवार का स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही बीजेपी का पटका, बैनर, भाजपा सरकार की उपलब्धियों की किताब किट में मौजूद है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.