उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों पर उच्च न्यायालय ने रोक के आदेश को रखा बरकरार, कल फ़िर होगी सुनवाई

Share your love

उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर रोक को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि कल निर्धारित की है। सरकार द्वारा 9 जून 2025 को पंचायत चुनावों के लिए जारी आरक्षण सूची को चुनौती देते हुए दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि जब तक आरक्षण नियमों की विधिवत गजट अधिसूचना नहीं होती और कानूनी आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक चुनाव प्रक्रिया नहीं चल सकती।मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने जिन नए आरक्षण नियमों के तहत सीटों का आरक्षण किया है, वे अभी अधिसूचित नहीं हुए हैं। साथ ही, याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सीटों पर लगातार चौथी बार भी आरक्षण लागू किया गया है, जो संविधान के प्रावधानों के विपरीत है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.