हरीश रावत ने कहा हम हिंदू है और गोडसे हिंदुत्ववादी!

Share your love

लोकजन टुडे 

राजस्थान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ महारैली में बीते दिन राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.. रैली का उद्देश्य महंगाई झेल रही जनता से मिलना था लेकिन ना जाने शुरुआत से राहुल गांधी ने मंच से बोला कि.. मैं हिंदू हूँ और वो हिंदुत्व है गांधी जी भी हिंदू थे और राम की पूजा करते थे और हिन्दुवादी गोडसे हिंदुत्व थे। रैली को संबोधित करते हुए कहाकि देश को जनता नहीं चला रही है और जब इसी बात को लेकर उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरीश रावत से पूछा गया तो उन्होंने भी इन ही शब्दों को दोहराया जैसे गांधी जी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्व.. महंगाई हिंदुत्व बड़ा रहा है और हिंदू झेल रहा है उन्होंने कहाकि देश में महंगाई की वजह हिंदुत्ववादी हैं। हरीश रावत के इस बयान के बाद ऐसा तो महसूस हो जाता है कि अब कांग्रिस पार्टी साम्प्रदायिकता को अपना मुख्य हथियार बना कर चुनाव की तैयारी में जुट गयी है तभी तो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पंजाब प्रभारी हरीश रावत के सुर एकदम समान है कल राहुल गांधी ने महंगाई के लिए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अजय माकन, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज कांग्रेसी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.