अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ DGP मुख्यालय पहुंचे हरीश रावत, विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ FIR की मांग!
Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी
देहरादून। अंकिता भंडारी मामले को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) डॉ. वी. मुरुगेशन को शिकायत पत्र सौंपते हुए विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अंकिता भंडारी और उनके मित्र के बीच हुई निजी WhatsApp चैट को सार्वजनिक माध्यमों से प्रसारित किया गया। परिजनों का कहना है कि इन निजी बातचीत को सार्वजनिक किए जाने से अंकिता की निजता, प्रतिष्ठा और गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही परिवार की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि अंकिता हत्याकांड में दोषी ठहराए गए पुलकित आर्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान ये WhatsApp चैट इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सामने आई थीं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि न्यायिक कार्यवाही के दौरान जिन निजी बातचीत को सार्वजनिक करना उचित नहीं माना गया, उन्हें बाद में मीडिया के सामने प्रसारित किया गया।
हरीश रावत ने कहा कि अंकिता की निजता, सम्मान और गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की जाए।
हरीश रावत ने साफ कहा कि जब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे DGP कार्यालय में ही बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
