Haridwar Special: “मदर्स-डे” पर मां की ममता शर्मसार!

Share your love

मदर्स डेय पर मां की ममता शर्मसार

https://youtu.be/_MswonSlaks

पूरे देशभर में जहां एक तरफ आज मां के दिन यानी मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आज एक मां ने अपनी करीबन एक हफ्ते की नवजात बच्ची को लावारिस छोड़कर मां की ममता को शर्मसार कर दिया मामला दरअसल हरिद्वार जिले के रुड़की शहर से सटे हुए पिरान कलियर शरीफ थाना क्षेत्र का है जहां आज इमाम साहब की दरगाह के पास स्थित बुलंद दरवाजे पर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पाई गई लावारिस बच्ची के मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया इसकी सूचना कलियर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और पुलिस ने नवजात लावारिस बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया वहीं पुलिस द्वारा इसके बाद इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित कराया गया चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा पहुँचकर लावारिस नवजात बच्ची को अपने सुपुर्द ले लिया गया है आपको बता दें कि चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा नवजात लावारिस बच्ची को अपने साथ हेल्पलाइन ले जाकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कर उसे CWC में रखा जाएगा चाइल्ड हेल्पलाइन के मुताबिक यदि कोई बच्ची को ग्रहण करना चाहता है तो आवश्यक प्रक्रिया के मुताबिक इस बच्ची को किसी भी परिवार द्वारा गोद लिया जा सकता है वही लावारिस बच्ची का एक पैर छोटा तो दूसरा पैर बड़ा है मगर आज मदर्स-डेय के ही दिन इस घटना से माँ की ममता बेहद शर्मसार हो गई अब सवाल यह है कि आखिर अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह लावारिस छोड़ते वक्त उस मां का दिल जरा भी नहीं पसीजा !


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *