उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा फैसला: इंटरनल सर्वे के आधार पर 40% तक सिटिंग विधायकों के टिकट कटने की संभावना!

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो

देहरादून, 24 अक्टूबर 2026उत्तराखंड भाजपा ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अपनी मौजूदा सिटिंग विधायकों में से 40 प्रतिशत तक के टिकट काटने की मन बना चुकी है। यह फैसला इंटरनल सर्वे के आधार पर लिया जा रहा है, जिसमें करीब 40 प्रतिशत विधायक जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

सूत्रों का कहना है कि सर्वे में साफ सामने आया है कि कई विधायकों ने अपने क्षेत्र में जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं कर पाए। विकास कार्यों में सुस्ती, जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता और जनता से सीधा जुड़ाव न होने की वजह से कई जगहों पर नाराजगी का माहौल बन गया है। इन्हीं कारणों से पार्टी हाईकमान और राज्य इकाई दोनों इस बार “अच्छे प्रदर्शन” वाले चेहरों को तरजीह देने की तैयारी कर रहे हैं।

इसी सर्वे के आधार पर उत्तराखंड भाजपा में टिकट काटने की प्रक्रिया से लेकर नए नामों की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी उन नए और पुराने दोनों तरह के नेताओं पर विचार कर रही है, जो जमीनी स्तर पर मजबूत हैं, जनता में लोकप्रिय हैं और टिकट के असली हकदार माने जा रहे हैं। कई जिलों में ऐसे नामों की लिस्टिंग शुरू हो चुकी है, जो सिटिंग विधायकों की जगह ले सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यह कदम भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें पार्टी “एंटी-इंकम्बेंसी” को कम करने और मजबूत उम्मीदवार उतारने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस फैसले से पार्टी के अंदर भी हलचल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

(सूत्रों के हवाले से)


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.