39 विधायक रहेंगे खामोश, विधानसभा सत्र में 31 विधायकों के द्वारा पूछे जाएंगे सवाल,कैसे होगा क्षेत्र का विकास!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

उत्तराखंड :27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण मे शुरू होगा विधानसभा का तृतीय सत्र। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी । सत्र को लेकर विधानसभ सचिवालय ने पूरी तैयारीया कर ली है। अब तक 31 विधायकों ने 426 सवाल लगाए है। वही करीब 50 फीसदी विधायकों ने अब तक सवाल नहीं लगाए।

ऐसे में सवाल उठता है कि जिन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि सदन में सवाल नहीं लगाएंगे, उन क्षेत्रों की समस्याओं की आवाज आखिर कौन बनेगा?

दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को कौन उठाएगा?

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन और रोजगार जैसी कई चुनौतियां हैं। ऐसे में विधानसभा सत्र जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। लेकिन बड़ी संख्या में विधायकों की ओर से सवाल न लगाए जाने से उनकी सक्रियता और जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से की अपील

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि सदन में प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। उन्होंने सभी विधायकों से अधिक से अधिक जनहित से जुड़े सवाल सदन में रखने की अपील की, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याएं सरकार तक पहुंच सकें और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकें।अब देखना होगा कि 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सत्र में जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को कितनी मजबूती से उठाते हैं और सरकार से कितने सवालों के जवाब मांगते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.