3 करोड़ की स्मैक के साथ हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा

Share your love

हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू होने वाला है उससे पहले हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्कर के पास से 3 करोड़ की स्मैक बरामद की है।

आपको बता दे कि हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ मेले से पहले नशा तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया है एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में थाना बहादराबाद पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचा है जिसके पास से तकरीबन 1.5 किलो स्मैक, डिजिटल तराजू, बाइक और 500 ग्राम लाल रंग पाउडर भी बरामद हुआ है।

आरोपी मुर्सलीन, पूर्व में हरियाणा-सहारनपुर में भी नशे की तस्करी कर चुका है हरिद्वार में कांवड़ के दौरान वो माल बेचने आया था पुलिस जांच में सामने आया कि पहचान से बचने के लिए आरोपी स्मैक में लाल रंग मिलाकर इसको बेच रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है साथ ही आरोपी के नेटवर्क की कड़ियां राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम यूपी से जुड़ी है जिनको जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा।पुलिस की कार्रवाई से नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और कांवड़ मेले से पहले ये पुलिस की बड़ी कामयाबी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.