हरीश रावत कार्यकाल में दरोगा भर्ती पर कार्रवाई के बाद हरदा ने तोड़ी चुप्पी
Share your love
देहरादून
हरीश रावत के कार्यकाल में दरोगा भर्ती घोटाले पर कार्यवाही के पश्चात आज आखिरकार हरीश रावत ने चुप्पी तोड़ दी है हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में जांच करने की बात कही है के साथ ही उन्होंने दरोगा भर्ती में अपना नाम मीडिया के कुछ साथियों द्वारा घसीटने पर कड़ा ऐतराज जताया है अपने फेसबुक पर हरीश रावत लिखते हैं
दरोगा_भर्ती_नकल_प्रकरण में पहले मैंने सोचा था कि मैं चुप रहूं! क्योंकि यह भर्तियां मेरे कार्यकाल में हुई थी और वर्षों से नहीं हुई थी, तो इसलिए मैंने यह भर्तियां करने के निर्देश दिए। इसी तरीके से बहुत सारी डीपीसीज, कैडर रिव्यू और एश्योर करियर प्रमोशन की स्कीम आदि को मैंने क्रियान्वित किया, ताकि कर्मचारियों को भी उनका उचित पुरस्कार मिल सके और यदि आप पता करेंगे तो ऐसे आधे से ज्यादा निर्णय कांग्रेस के 2014 से 2016-17 के कार्यकाल के बीच में में हुए। मगर इस भर्ती प्रकरण में जिस तरीके से मेरे कुछ दोस्त हरीश रावत कार्यकाल कह रहे हैं, तो उनसे मेरा आग्रह है कि इस पूरे प्रकरण की अध्योपरांत जांच की जाए। इसमें आईजी विजिलेंस, एडीजी विजिलेंस, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और डीजीपी, इन सबसे भी पूछताछ की जानी चाहिए। इसलिए नहीं कि मैं इनकी संलिप्तता देख रहा हूं, बल्कि इसलिए की जानी चाहिए पुलिस के घर में पुलिसवालों में इस तरीके की नकल और भ्रष्टाचार, उत्तराखंड पुलिस पर एक बड़ा दाग है और इस दाग से हममें से कोई नहीं बच सकता है! तो इसलिए उन सबको भी कानून और पूछताछ के दायरे में लाया जाना चाहिए। यदि पुलिस अपने ही बीच में विश्वास की रक्षा नहीं कर सकती है तो फिर राज्य के लोगों के विश्वास की रक्षा क्या कर पाएगी? यह प्रकरण अत्यधिक चिंताजनक है, यदि इसका इलाज नहीं हुआ तो फिर यह कैंसर की तरीके से उत्तराखंड राज्य के शरीर को गलायेगा।
अब देखना होगा हरीश रावत द्वारा उठाए गए सवालों पर क्या सरकार इस पर जांच करती है क्योंकि एक मशहूर शायर के द्वारा लिखा गया शेर इस वक्त बिल्कुल सटीक बैठता है
अगर खिलाफ है होने दो, जान थोड़ी है ये सब धुआ है कोई आसमान थोड़ी है लगेगी आग तो आयेंगे घर कई जद में यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
