हरक सिंह रावत का सरकार पर तीखा हमला, बोले- रावण प्रवृत्ति के लोगों की विदाई जरूरी!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एक बार फिर अपने बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और पुराने चुनावों का जिक्र करते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। हरक सिंह रावत ने कहा कि साल 2002 में वह पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें लैंसडाउन भेज दिया था। उस समय उन्हें यह फैसला अच्छा नहीं लगा, लेकिन आज उन्हें इस बात का संतोष है।

रावत ने बताया कि वह 1991 और 1993 में पौड़ी से चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद 2002 और 2007 में लैंसडाउन से भी विधायक बने। उन्होंने कहा कि 2002 में करीब 1700 वोटों से और 2007 में लगभग 5000 वोटों से जीत हासिल की थी।

इस दौरान उन्होंने जैनी प्रकरण का भी जिक्र किया और कहा कि उस समय उन्होंने सार्वजनिक मंच से अपना पक्ष रखा था। हरक सिंह रावत ने कहा कि किसी भी जननेता के लिए सबसे बड़ी अदालत जनता की होती है और आज वह अपना पक्ष जनता के सामने रख रहे हैं।

सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि रावण, कौरव और कंस भी हिंदू थे, लेकिन उनके कर्म गलत थे। उन्होंने कहा कि रावण प्रवृत्ति और राक्षसी सोच वाले लोगों की सरकार की विदाई जरूरी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.