जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: रैघाव व कमलेख शिविरों में 1,190 से अधिक लोग लाभान्वित !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत जनपद चम्पावत के विकासखंड बराकोट के न्याय पंचायत रैघाव तथा विकासखंड पाटी के न्याय पंचायत कमलेख में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ उठाया तथा अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में न्याय पंचायत रैघाव अंतर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, इन्द्रपुरी ईजड़ा में आयोजित शिविर में 1020 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर ही किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभ वितरण भी किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 200, राजस्व विभाग द्वारा 35, पंचायती राज विभाग द्वारा 65, समाज कल्याण विभाग द्वारा 26, कृषि विभाग द्वारा 27, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45, आयुष एवं होमियोपैथी विभाग द्वारा 190, डेयरी विकास विभाग द्वारा 70, पशुपालन विभाग द्वारा 18, मत्स्य विभाग द्वारा 17, सहकारिता विभाग द्वारा 23 तथा बाल विकास विभाग द्वारा 42 सहित कुल 913 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में प्राप्त 43 शिकायतों में से 37 का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही 109 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए, जिनमें यूसीसी एवं आधार पंजीकरण से संबंधित 30 मामलों पर कार्यवाही कर लाभ प्रदान किया गया।
इसी क्रम में विकासखंड पाटी के न्याय पंचायत कमलेख अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पोखरी (धुनाघाट) में आयोजित शिविर में 599 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 21, कृषि विभाग द्वारा 32, खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा 22, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 32 तथा सहकारिता विभाग द्वारा 04 सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रही।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से कुल 277 लोगों को लाभान्वित किया गया, जिनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 125 तथा आयुष एवं होमियोपैथी विभाग द्वारा 147 लाभार्थी शामिल रहे। शिविर में प्राप्त 134 शिकायतों में से 79 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 63 प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 35 यूसीसी एवं आधार कार्ड संबंधी मामलों पर कार्यवाही की गई।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का समाधान सुनिश्चित किया। श्री चेतराम के मकान की सुरक्षा से जुड़ी समस्या का तत्काल निस्तारण कराया गया। वहीं सुंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के आधार कार्ड न बनने की समस्या का भी शिविर स्थल पर ही समाधान किया गया।
दिवान राम पुत्र नाथू राम सहित अन्य पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर के दौरान ही जारी कराए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। कलावती देवी सहित अन्य लोगों की आवास संबंधी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए, जिससे शिविर का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान ही नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं का संबल देना भी रहा।
इस दौरान माननीय विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, निर्मल महरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुभाष बगोली, योगेश मेहता, राकेश बोहरा, राजेंद्र गणकोटी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
