गांधी पार्क की बदली सूरत, सौन्दर्य एवं सुविधाओं में हुआ विस्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देहरादून नगर क्षेत्र उत्तराखण्ड की राजधानी होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसी क्रम में माननीय महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदया द्वारा 58,952 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले गांधी पार्क, जिसे देहरादून का हृदय भी कहा जाता है, के सौंदर्यीकरण एवं हरित स्थल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस कार्य में समय-समय पर क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल जी द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

माननीय महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदया के निर्देशानुसार गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण तथा हरित स्थल के विकास का कार्य कराया गया। इसके अंतर्गत पार्क की लेवलिंग कर ग्रीन स्पेस का विकास, वृक्षारोपण, प्रसिद्ध गौरा देवी जी के तर्ज पर “वृक्ष बचाओ अभियान” की झांकी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती कलाकृतियाँ, सेंट्रल एवेन्यू, बांस से निर्मित स्ट्रक्चर, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, परगोला, सेल्फी प्वाइंट तथा वेस्ट टू वंडर से निर्मित वस्तुओं के माध्यम से पार्क को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया।

उक्त कार्यों का लोकार्पण आज दिनांक 12.03.2026 को माननीय महापौर महोदय के करकमलों द्वारा तथा क्षेत्रीय पार्षद श्री रोहन चंदेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदया, अपर नगर आयुक्त महोदय, लेफ्टिनेंट कर्नल श्री हेमंत गंभीर (127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स), सहायक नगर आयुक्त श्री राजबीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता श्री रजित कोटियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.