पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने ब्लाक प्रमुख से कराया मोटर पुल का शुभारंभ

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी के पाबौ विकासखंड के मुसागली में पश्चिमी नयार पर बना मोटर पुल सुर्खियों में आ गया है। पुल के एप्रोच मार्ग का डामरीकरण कार्य होना बाकी है, बावजूद इसके पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने पाबौ ब्लाक प्रमुख डा. रजनी रावत के हाथों नारियल तुड़वाकर इसका शुभारंभ कर दिया।

वहीं स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस व कांग्रेस के कार्यो को फर्जी करार दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीएम गुप्ता ने कहा कि पुल के एप्रोच मार्ग निर्माण का कार्य शेष है। उनका प्रयास है कि इसी माह के अंत का पुल का उद्घाटन किया जाए।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पाबो विकासखंड के मुसागली में बने मोटर पुल का शुभारंभ कर दिया। पुल के शुभारंभ पर अब विवाद हो गया है। बताया जा रहा कांग्रेस ने जिस पुल का शुभारंभ किया अभी उसके एप्रोच मार्ग का डामरीकरण कार्य शेष है। सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीष खंडूड़ी, ब्लाक प्रमुख डा. रजनी रावत का काफिला यहां से गुजरा। इस दौरान गणेश गोदियाल ने प्रमुख डा.रजनी रावत के हाथों नारियल फुड़वाकर पुल का शुभारंभ कर दिया।

गोदियाल ने कहा कि इस पुल की स्वीकृति कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के दौरान मिली थी। पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि पुल का शुभारंभ मेरे हाथों हो। यह कह कर गोदियाल ने पुल के शुभारंभ के लिए ब्लाक प्रमुख डा. रजनी रावत को कहा। डा. रजनी ने नारियल तोड़ कर पुल का शुभारंभ किया। इस पूरी घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि फर्जी कांग्रेस फर्जी कार्याें के अलावा कुछ नहीं कर सकती है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीएम गुप्ता ने कहा कि पुल के एप्रोच मार्ग का डामरीकरण कार्य शेष है। विभाग का प्रयास है कि इसी माह के अंत तक पुल का उद्घाटन किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *