राज्य स्थापना दिवस पर ये काम करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, लोगों से मांगे सुझाव

Share your love

देहरादून: राज्य स्थापना दिवस से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों से सुझाव मांगे है। दरअसल, हरदा राज्य स्थापना दिवस पर संकल्प लेने वाले है। इसके लिए उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि नौ नवम्बर को हर राज्यवासी कोई न कोई संकल्प लेता है और इस दिन पर वह भी नौ संकल्प लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे हैं।

सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए हरीश रावत ने कहा कि लोगों से मिले सुझावों को वह अपनी प्रतिज्ञा का हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन सुझावों को वह अपनी प्रतिज्ञा का हिस्सा नहीं बना पाएंगे उनको लेख या पुस्तक में शामिल किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.