बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपी आठ बाइकों के साथ गिरफ्तार

Share your love

लक्सर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद की गई हैं।एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।तथा ढाई हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसएसआई नितेश शर्मा उप निरीक्षक अशोक कश्यप उमेश नेगी मनोज कुमार संजय रावत यशवीर सिंह नेगी कांस्टेबल उत्तम सिंह जितेंद्र मलिक सुदेश मनोज मलिक नारायण सिंह होमगार्ड जोनू कुमार आदि की भूमिका अहम रही।

जानकारी करने पर पता चला कि चौकी प्रभारी अशोक कश्यप मय हमराह कांस्टेबल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहादरपुर अड्डे पर चैकिंग के दौरान रुड़की जाने वाले मार्ग में फाटक के पास से आशीष को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें बरामद की।

तथा उसके अन्य चार साथी भी पकड़े गए आरोपियों में बाइक चोर गिरोह के सदस्य आशीष उर्फ आशु पुत्र राकेश कुमार निवासी केशव नगर सोसायटी रोड लक्सर चंद्रशेखर सैनी पुत्र स्वर्गीय अमीर सिंह सैनी निवासी सेंट थॉमस स्कूल सोसायटी रोड लक्सर नितिन पुत्र सुभाष निवासी चंद्रपुरी बांगर थाना खानपुर अर्जुन पुत्र मोहर सिंह सैनी निवासी माडाबेला थाना खानपुर राजू पुत्र कुंवर पाल निवासी चंद्रपुरी बांगर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार के आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल आबूदेई कृष्णराज एस ने सोमवार को कोतवाली लक्सर में खुलासा किया। बताया कि अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह है। इनके द्वारा चोरी की बाइकों के चेसिस नंबर घिसकर मिटाने का प्रयास किया गया। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.